आपके अवचेतन मन की शक्ति The power of Your Subconscious mind Hindi PDF Free Download

the power of your subconscious mind hindi

The Power of Your Subconscious mind by Joseph merphy hindi translated by manjula dobhal PDF Free Download.

मैंने दुनिया भर में सभी तरह के लोगों के जीवन में चमत्कार होते देखे हैं। चमत्कार आपके साथ भी हो सकते हैं बशर्ते आप अपने अवचेतन मन की जादुई शक्ति का इस्तेमाल शुरू कर दें। यह पुस्तक आपको यह सिखाने के लिए लिखी गई है कि आप अपने अवचेतन मन की शक्ति से अपनी तक़दीर खुद कैसे बनाएँ। इंसान अपने अवचेतन मन में जैसा सोचता है, वैसा ही वह वन जाता है।

mycleversupport click here link

क्या आप इन सवालों के जवाब जानते हैं?

एक व्यक्ति दुखी क्यों होता है, जबकि दूसरा खुश क्यों होता है? एक व्यक्ति सुखी और समृद्ध क्यों होता है, जबकि दूसरा ग़रीब और दुखी क्यों होता है? एक व्यक्ति भयभीत और तनावग्रस्त क्यों होता है, जबकि दूसरा आस्थावान तथा आत्मविश्वासी क्यों होता है? एक व्यक्ति के पास सुंदर, आलीशान बंगला क्यों होता है, जबकि दूसरा झोपड़पट्टी में क्यों रहता है?

एक व्यक्ति बहुत सफल क्यों होता है, जबकि दूसरा बुरी तरह असफल क्यों होता है? एक वक्ता उत्कृष्ट और असाधारण रूप से लोकप्रिय क्यों होता है, जबकि दूसरा औसत और अलोकप्रिय क्यों होता है? एक व्यक्ति अपने काम या पेशे में जीनियस क्यों होता है, जबकि दूसरा जिंदगी भर मेहनत करने के बावजूद कुछ हासिल क्यों नहीं कर पाता ?

एक व्यक्ति तथाकथित असाध्य बीमारी से ठीक क्यों हो जाता है, जबकि दूसरा नहीं हो पाता ? इतने सारे अच्छे, दयालु और धार्मिक लोग इतनी ज्यादा मानसिक और शारीरिक यातना क्यों झेलते हैं? कई अनैतिक और अधर्मी लोग सफल, समृद्ध तथा स्वस्थ क्यों होते हैं? एक व्यक्ति का वैवाहिक जीवन

सुखमय क्यों होता है, जबकि दूसरे का दुखी और कुंठित क्यों होता है ? क्या आपके चेतन और अवचेतन मन की कार्यशैली में इन सवालों का कोई जवाब मिल सकता है ? निश्चित रूप से मिल सकता है।

यह पुस्तक क्यों लिखी गई

इसी तरह के बहुत से सवालों के जवाब बताने की गहरी इच्छा के कारण ही मुझे यह पुस्तक लिखने की प्रेरणा मिली। मैंने मस्तिष्क की आधारभूत सच्चाइयों को सरलतम भाषा में समझाने की कोशिश की है। मैं मानता हूँ कि जीवन और मस्तिष्क के मूलभूत तथा आधारभूत नियमों को रोज़मर्रा की सरल भाषा में समझाना पूरी तरह संभव है। आप इस पुस्तक में वही भाषा पाएँगे, जो अख़बारों, पत्र-पत्रिकाओं, ऑफिसों और घरों में मिलती है।

मैं आपसे इस पुस्तक का अध्ययन करने और इसमें बताई तकनीकों को अमल में लाने का आग्रह करता हूँ। मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा करने पर आप उस चमत्कारी शक्ति को जान जाएंगे, जो आपको दुविधा, दुख, उदासी और असफलता के कुचक्र से बाहर निकालेगी। यह शक्ति आपको अपनी सच्ची मंजिल तक पहुँचने का मार्गदर्शन देगी आपकी समस्याएं सुलझाएगी आपको भावनात्मक तथा शारीरिक बेड़ियों से मुक्त करेगी और आपको स्वतंत्रता, खुशी व मानसिक शांति के राजसी मार्ग पर पहुँचा देगी।

आपके अवचेतन मन की यह चमत्कारी शक्ति आपकी हर बीमारी ठीक कर सकती है। यह आपको दोवारा स्वस्थ, उत्साही और शक्तिशाली बना सकती है। जब अपनी आंतरिक शक्तियों का प्रयोग करना सीख लेंगे, तो आप डर की क़ैद से मुक्त हो जाएंगे और ऐसे आनंददायी जीवन का स्वाद चखेंगे, जिसे पॉल ने ईश्वर की संतानों की आनंददायक मुक्ति कहा है।

चमत्कारी शक्ति कैसे पाएँ

हमारे लिए अवचेतन मन की चमत्कारी शक्ति का सबसे बड़ा प्रमाण यह होगा, कि हमारी बीमारी ठीक हो जाए तब हमें इस पर भरोसा हो जाएगा। कई साल पहले मैंने अपने एक ट्यूमर का इलाज किया, जिसे डॉक्टरों की भाषा

में सरकोमा (sarcoma) कहा जाता है। मैंने यह इलाज अपने अवचेतन मन की उस शक्ति के माध्यम से किया, जिसने मेरे शरीर की रचना की है और जो मेरे सभी महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करती है।

उस ट्यूमर को मैंने जिस तकनीक से ठीक किया था, वह तकनीक इस पुस्तक में आगे विस्तार से बताई गई है। मुझे पूरा यकीन है कि इससे दूसरों को भी उस उपचारक शक्ति पर विश्वास हो जाएगा, जो हम सभी के अवचेतन मन की गहराई में मौजूद है। एक बुजुर्ग डॉक्टर मित्र की सलाह से मुझे अचानक यह एहसास हुआ कि जब अवचेतन मन के रचनात्मक ज्ञान ने मेरा पूरा शरीर और इसके सभी अंग बनाए हैं, तो यह अपनी बनाई चीज़ को ठीक क्यों नहीं कर सकता। पुरानी कहावत है, “डॉक्टर घाव पर पट्टी करता है; ईश्वर उसे ठीक करता है।”

कारगर प्रार्थना से चमत्कार होते हैं

वैज्ञानिक प्रार्थना मस्तिष्क के चेतन और अवचेतन स्तरों के बीच की ऐसी सामंजस्यपूर्ण पारस्परिक क्रिया है, जिसे किसी विशिष्ट उद्देश्य को पाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से निर्देशित किया जाता है वह पुस्तक आपके भीतर ठिपी अनंत शक्ति के दोरान का वैज्ञानिक तरीका सिलाएगी। यह पुस्तक आपको वह सब कुछ पाने में समर्थ बनाएगी, जो आप जीवन में सचमुच चाहते हैं। आप अधिक सुखी, पूर्ण और समृद्ध जीवन चाहते हैं। इस चमत्कारी शक्ति का इस्तेमाल करके अपने रोजमर्रा के जीवन को सुखी बनाएँ, अपने काम-धंधे की समस्याएं सुलझाएं और पारिवारिक रिश्तों में समान लाएँ।

इस पुस्तक को बार-बार पढ़ें। इसमें आपको जानकारी मिलेगी कि यह अद्भुत शक्ति कैसे काम करती है और आप अपने भीतर छिपी प्रेरणा तथा वृद्धिमानी को सामने कैसे ला सकते हैं। अवचेतन मन को प्रभावित करने की आसान तकनीकें सीख लें। अपनी शक्ति के अनंत भंडार का दोहन करने का नया वैज्ञानिक तरीका अपनाएँ इस पुस्तक को ध्यान, ईमानदारी और प्रेम से पढ़ें विश्वास रखें कि यह आपकी आश्चर्यजनक मदद कर सकती है।

download-now-button-1-1

Leave a Comment

logo

Ecomicsvilla is online plateform for download Comics, Spiritual, motivation and occult books for free. This site use third party books and have no copyright on any books. You can submit your query direct us on telegram.